मासिक अकाउंटिंग: हर महीने किताबें, मिलान और रिपोर्ट
आपके बिल, रसीदें और बैंक स्टेटमेंट हमें मिलते हैं; हम हर महीने किताबें पूरी करते हैं और GST व TDS की तैयारी साथ-साथ चलती है।
एक नज़र में
- किसके लिएसेवा देने वाले व्यवसाय
- सॉफ्टवेयरTally या आपका मौजूदा सॉफ्टवेयर
- रिपोर्टहर महीने, एक पेज
- फीसतय मासिक
हर महीने क्या होता है
- महीने के पहले सप्ताह में आप पिछले महीने के बिल, रसीदें और बैंक स्टेटमेंट साझा फोल्डर में डालते हैं।
- हम बिक्री, खरीद, खर्च और बैंक की हर एंट्री लिखते हैं।
- बैंक स्टेटमेंट से मिलान होता है; जो एंट्री समझ नहीं आती, उसकी एक सूची आपसे पूछी जाती है।
- GST और TDS के आँकड़े तैयार होते हैं और तय तारीख से पहले रिटर्न भरे जाते हैं।
- महीने के अंत में आपको एक पेज की रिपोर्ट मिलती है।
रिपोर्ट में क्या होता है
- महीने की आमदनी और खर्च, पिछले महीने से तुलना के साथ।
- किससे पैसा आना बाकी है और किसे देना बाकी है।
- बैंक बैलेंस और नकद।
- अगले महीने की GST, TDS और एडवांस टैक्स की तारीखें।
किसके लिए ठीक है
डॉक्टर और क्लिनिक, डेंटिस्ट, वकील, आर्किटेक्ट, सलाहकार, IT और सॉफ्टवेयर कंपनियाँ, एजेंसियाँ, कोचिंग संस्थान और फ्रीलांसर। हम केवल सेवा व्यवसायों के साथ काम करते हैं; व्यापार या उत्पादन करने वाले व्यवसायों को हम अपनी दूसरी वेबसाइट पर भेजते हैं।
पुराना बकाया काम
अगर पिछले महीनों या पिछले साल की किताबें अधूरी हैं, तो पहले उन्हें पूरा किया जाता है। इसका काम अलग से, एक बार की फीस पर तय होता है, और उसके बाद मासिक काम शुरू होता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या मुझे Tally खरीदना पड़ेगा?
नहीं। अगर आपके पास पहले से कोई अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर है तो हम उसी में काम कर सकते हैं। नहीं है, तो हम अपने Tally में किताबें रखते हैं और हर महीने रिपोर्ट व साल के अंत में पूरी फाइल आपको देते हैं।
क्या मुझे ऑफिस आना होगा?
नहीं। कागज़ साझा फोल्डर या ईमेल से आते हैं और बातचीत फोन या वीडियो कॉल पर होती है। रायपुर में हों तो ऑफिस में मिल भी सकते हैं।
काम कब से शुरू हो सकता है?
आम तौर पर किसी भी महीने की पहली तारीख से। बीच साल में शुरू करें तो साल की शुरुआत से अब तक की किताबें पहले देखी जाती हैं।
यह पेज सामान्य जानकारी के लिए है, किसी विशेष मामले पर सलाह नहीं। नियम बदलते रहते हैं; अपने मामले में कोई कदम उठाने से पहले हमसे या अपने सलाहकार से पुष्टि कर लें। आयकर से जुड़ी जानकारी आयकर अधिनियम, 2025 के अनुसार है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू है। जानकारी की तारीख: 23 नवंबर 2026। अंग्रेज़ी और हिंदी पेज में अंतर हो तो अंग्रेज़ी पेज मान्य है।
यह वेबसाइट Taxopine Accoutifile LLP (LLPIN AAX-3694) द्वारा चलाई जाती है।
ऑफिस से बात करें
पहली बातचीत में शुल्क नहीं लगता। हिंदी या अंग्रेज़ी, जिसमें आप सहज हों।
English version
इस पेज का पूरा अंग्रेज़ी संस्करण, नियमों के स्रोतों के साथ: Read in English