Accounting for service businesses across India Mon to Sat, 10:30 am to 7:00 pm
हिंदी में

TDS और TCS: कटौती, जमा, तिमाही स्टेटमेंट और सर्टिफिकेट

किस भुगतान पर कितना TDS कटेगा, कब जमा होगा और तिमाही स्टेटमेंट कब भरा जाएगा, यह सब हम मासिक किताबों के साथ ही संभालते हैं।

एक नज़र में

  • TDS जमाअगले महीने की 7 तारीख (मार्च का 30 अप्रैल)
  • वेतन पर TDSफॉर्म 138 (पहले 24Q)
  • अन्य TDSफॉर्म 140 (पहले 26Q)
  • TCSफॉर्म 143 (पहले 27EQ)

नए कानून में TDS

आयकर अधिनियम, 2025 में TDS के प्रावधान धारा 392 (वेतन), धारा 393 (अन्य भुगतान) और धारा 394 (TCS) में हैं। 1 अप्रैल 2026 से कटे TDS के स्टेटमेंट नए फॉर्म में भरे जाते हैं। अक्टूबर से दिसंबर 2026 की तिमाही का स्टेटमेंट 31 जनवरी 2027 तक भरना है। वेतन के अलावा TDS का सर्टिफिकेट अब फॉर्म 131 है (पहले 16A), और वेतन का फॉर्म 130 (पहले 16)।

हम क्या करते हैं

  1. हर महीने किताबों से देखते हैं कि किन भुगतानों पर TDS बनता है: किराया, पेशेवर फीस, ठेकेदार, कमीशन, वेतन।
  2. कटौती की रकम और जमा का चालान तैयार करते हैं।
  3. तिमाही के अंत में स्टेटमेंट भरते हैं और Form 168 में जिनका TDS कटा उनके नाम पर रकम दिखने की जाँच करते हैं।
  4. तय समय में सर्टिफिकेट डाउनलोड कर आपको और आपके भुगतान पाने वालों को देते हैं।

देरी का नुकसान

TDS न काटने या देर से जमा करने पर ब्याज लगता है; स्टेटमेंट देर से भरने पर ₹200 प्रति दिन की फीस लगती है (कुल TDS की रकम तक), और एक महीने से ज़्यादा देरी पर ₹10,000 से ₹1,00,000 तक का जुर्माना भी हो सकता है। ऐसे खर्च पर कटौती भी अस्वीकार हो सकती है जिस पर TDS नहीं काटा गया।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या पुराने TDS रिटर्न के सुधार भी आप करते हैं?

हाँ। 31 मार्च 2026 तक के पुराने स्टेटमेंट के सुधार पुराने फॉर्म (24Q, 26Q, 27EQ) में ही होते हैं। हम पहले डिफ़ॉल्ट की सूची देखते हैं और फिर सुधार स्टेटमेंट भरते हैं।

छोटे क्लिनिक को भी TAN चाहिए?

अगर आपको किसी भुगतान पर TDS काटना है, जैसे क्लिनिक का किराया तय सीमा से ज़्यादा हो या स्टाफ़ का वेतन टैक्स योग्य हो, तो TAN लेना ज़रूरी है। हम आपके भुगतान देखकर बताते हैं।

यह पेज सामान्य जानकारी के लिए है, किसी विशेष मामले पर सलाह नहीं। नियम बदलते रहते हैं; अपने मामले में कोई कदम उठाने से पहले हमसे या अपने सलाहकार से पुष्टि कर लें। आयकर से जुड़ी जानकारी आयकर अधिनियम, 2025 के अनुसार है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू है। जानकारी की तारीख: 23 नवंबर 2026। अंग्रेज़ी और हिंदी पेज में अंतर हो तो अंग्रेज़ी पेज मान्य है।

यह वेबसाइट Taxopine Accoutifile LLP (LLPIN AAX-3694) द्वारा चलाई जाती है।

ऑफिस से बात करें

+91 81034 21054

rohit@businesshelpers.in

पहली बातचीत में शुल्क नहीं लगता। हिंदी या अंग्रेज़ी, जिसमें आप सहज हों।

English version

इस पेज का पूरा अंग्रेज़ी संस्करण, नियमों के स्रोतों के साथ: Read in English

Hand over this month's books.

Call or send an enquiry. We reply the same working day.

Call the office Send an enquiry
Scroll to Top