Accounting for service businesses across India Mon to Sat, 10:30 am to 7:00 pm
हिंदी में

इनकम टैक्स रिटर्न: पेशेवरों और सेवा व्यवसायों के लिए

साल भर की किताबों से आय तय होती है, AIS और फॉर्म 168 (पहले 26AS) से मिलान होता है, और तब रिटर्न भरा जाता है।

एक नज़र में

  • कानूनआयकर अधिनियम, 2025
  • लागू1 अप्रैल 2026 से
  • नई व्यवस्था में छूट₹12 लाख तक की आय पर टैक्स शून्य (रिबेट से)
  • एडवांस टैक्स15 जून, सितंबर, दिसंबर, मार्च

नया आयकर कानून

1 अप्रैल 2026 से आयकर अधिनियम, 2025 लागू है और "असेसमेंट ईयर" की जगह "टैक्स ईयर" शब्द आया है। वित्त वर्ष 2025-26 की आय का रिटर्न अभी भी 1961 के अधिनियम के अनुसार भरा जाता है; टैक्स ईयर 2026-27 की आय पर नया कानून लागू होगा। फॉर्म नंबर भी बदले हैं: उदाहरण के लिए, TDS सर्टिफिकेट फॉर्म 16 अब फॉर्म 130 है और फॉर्म 26AS अब फॉर्म 168।

हम क्या करते हैं

  1. साल की किताबें बंद कर आय और खर्च तय करते हैं।
  2. AIS, TIS और फॉर्म 168 में दिख रही आय और TDS का किताबों से मिलान करते हैं।
  3. नई और पुरानी टैक्स व्यवस्था में से आपके लिए कम टैक्स वाली व्यवस्था की गणना दिखाते हैं।
  4. सही ITR फॉर्म चुनकर रिटर्न भरते हैं और ई-वेरिफिकेशन करवाते हैं।
  5. रिफंड या नोटिस आए तो उसकी स्थिति देखते हैं।

प्रिज़म्प्टिव टैक्स

कुछ पेशेवर (जैसे डॉक्टर, वकील, आर्किटेक्ट, तकनीकी सलाहकार) जिनकी सालाना प्राप्तियाँ तय सीमा के अंदर हैं, अपनी प्राप्तियों का 50% आय मानकर टैक्स भर सकते हैं। ₹50 लाख तक की सीमा है, और जिनकी नकद प्राप्तियाँ 5% से ज़्यादा नहीं, उनके लिए ₹75 लाख। नए कानून में यह प्रावधान धारा 58 में है (1961 के अधिनियम में धारा 44ADA)। ऐसे करदाता एडवांस टैक्स एक ही किस्त में 15 मार्च तक भर सकते हैं।

एडवांस टैक्स

जिनका साल का टैक्स ₹10,000 या उससे ज़्यादा है, वे एडवांस टैक्स चार किस्तों में भरते हैं: 15 जून तक 15%, 15 सितंबर तक 45%, 15 दिसंबर तक 75% और 15 मार्च तक 100%। हम हर तिमाही किताबों से अनुमान लगाकर रकम बताते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मेरा कौन सा ITR फॉर्म होगा?

यह आपकी आय पर निर्भर है। व्यवसाय या पेशे की आय पर आम तौर पर ITR-3 लगता है, और प्रिज़म्प्टिव टैक्स चुनने पर ITR-4, जो कुछ शर्तों के साथ उपलब्ध है। हम आपकी आय देखकर फॉर्म तय करते हैं।

नई या पुरानी टैक्स व्यवस्था, कौन सी चुनें?

नई व्यवस्था अब सामान्य व्यवस्था है। पुरानी व्यवस्था में कटौतियाँ (जैसे 80C, होम लोन ब्याज) मिलती हैं पर स्लैब ऊँचे हैं। हम दोनों की गणना करके दिखाते हैं। व्यवसाय की आय वाले लोग व्यवस्था बार-बार नहीं बदल सकते, इसलिए यह फैसला सोच-समझकर होता है।

AIS में गलत आय दिख रही हो तो?

AIS में उस जानकारी पर फीडबैक दिया जा सकता है। हम रिटर्न भरने से पहले AIS देखते हैं और गलत प्रविष्टियों पर फीडबैक दर्ज करते हैं, ताकि बाद में नोटिस का कारण न बने।

यह पेज सामान्य जानकारी के लिए है, किसी विशेष मामले पर सलाह नहीं। नियम बदलते रहते हैं; अपने मामले में कोई कदम उठाने से पहले हमसे या अपने सलाहकार से पुष्टि कर लें। आयकर से जुड़ी जानकारी आयकर अधिनियम, 2025 के अनुसार है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू है। जानकारी की तारीख: 23 नवंबर 2026। अंग्रेज़ी और हिंदी पेज में अंतर हो तो अंग्रेज़ी पेज मान्य है।

यह वेबसाइट Taxopine Accoutifile LLP (LLPIN AAX-3694) द्वारा चलाई जाती है।

ऑफिस से बात करें

+91 81034 21054

rohit@businesshelpers.in

पहली बातचीत में शुल्क नहीं लगता। हिंदी या अंग्रेज़ी, जिसमें आप सहज हों।

English version

इस पेज का पूरा अंग्रेज़ी संस्करण, नियमों के स्रोतों के साथ: Read in English

Hand over this month's books.

Call or send an enquiry. We reply the same working day.

Call the office Send an enquiry
Scroll to Top